inh24छत्तीसगढ़

रायपुर के बालिका गृह से नाबालिग हुई लापता, प्रेमी संग फरार होने का अंदेशा

राजधानी रायपुर के शंकर नगर खम्हारडीह इलाके से एक बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है। बता दें कि बच्ची सरकारी सेंटर बालिका गृह से गायब हुई है। अधीक्षिका रत्ना दुबे ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। खम्हारडीह पुलिस सेंटर के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार बलौदाबाजार जिले में रहता है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Read also – मरवाही उपचुनाव – अमित जोगी ने वीडियो शेयर कर की निर्वाचन आयोग से बोले यह, साड़ी और शाल बांटने का लगाया आरोप

अंदेशा लगाया जा रहा है कि नाबालिग प्रेमी के साथ भागी होगी चूंकि तकरीबन सालभर पहले नाबालिग रायपुर में कुछ दिन अपने प्रेमी के साथ रह भी चुकी है। पूर्व में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला तब बच्ची के परिजन ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया था। बच्ची के पिता ने उसे बालिका गृह में रहने देने की गुजारिश की थी फिर बाद में उसे ले जाने का वादा भी किया। बालिग होने तक बच्ची को जून महीने में बालिका गृह में रखा गया था। नाबालिग के लापता होने पर सेंटर की रत्ना दुबे ने पुलिस को सूचना दी।

Read also – छग – युवक ने मोबाइल टावर से छलांग लगाकर की खुदकुशी, शादी कैंसिल होने से था परेशान

प्राप्त के मुताबिक बच्ची के परिजनों ने उसे काफी नजर अंदाज किया था और बच्ची की काउंसिलिंग की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे मनोरंजक एक्टिविटीज में उलझाकर रखा गया था परन्तु पिता के बात ना करने से वो परेशान रहती थी। किशोरी की बात उसके भाई से होती थी मगर पिता ने कभी उससे बात नहीं की। बच्ची कई बार घर जाने की इच्छा जता चुकी थी।

Related Articles

Back to top button