राशिफल - अध्यात्म

आपके तारे – जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा होगा आज आपका दिन, 30 सिंतबर 2020 आज का राशिफल

मेष राशि: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन, भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।

वृषभ राशि: रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लेकिन, किसी की सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करे, अन्यथा दोस्तों के साथ मन मुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि: निवेश से लाभ होगा। लेकिन, कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि: विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। लेकिन ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुक्सान देती है।

सिंह राशि: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन, आपके अपने ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि: आज आप अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संतान का ध्यान रखें।

तुला राशि: कार्यस्थल पर व्यस्तता के बीच जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि: पुराना धन मिलने की संभावना के बीच रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

धनु राशि: व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें । अपने आप को संभाले संगती बदलें, और ध्यान रखें अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।

मकर राशि: शत्रुओं की सक्रियता के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। थकान रहेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि के साथ ही कार्यसिद्धि भी होगी।

कुम्भ राशि: जल्दबाजी में हानि की संभावना के बीच वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

मीन राशि: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होने की संभावना के बीच आज आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Related Articles

Back to top button