inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश और मंत्रियों की बैठक में इन मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून और मरवाही उपचुनाव पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के मंत्रियों और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान दोनों मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर इन दोनों मुद्दों को लेकर और बैठक बुलाई जा सकती है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और मत्रियों के बीच कृषि संशोधन कानून के खिलाफ प्रदेश में लाए जाने वाले नए कानून के प्रारूप को लेकर चर्चा हुई। साथ ही मरवाही उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button