अमित जोगी ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मरवाही में उपचुनाव की घोषणा होते ही अचार संहिता का आचार डालने में लगी है कांग्रेस सरकार
बिना ई वे बिल के ₹50000 से अधिक का माल कहीं भी व्यापारिक रूप से नहीं आ जा सकता फिर भी इस तरह का सामान जाना स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि यह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भेजा
जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मरवाही में उपचुनाव की घोषणा होते ही किस प्रकार अचार संहिता का आचार डालने में लगी है कांग्रेस सरकार,उसकी तस्वीरें और विडीओ आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार बिना ई वे बिल के ₹50000 से अधिक का माल कहीं भी व्यापारिक रूप से नहीं आ जा सकता फिर भी इस तरह का सामान जाना स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि यह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भेजा है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरा सामान जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के स्वामित्व वाली बिंदेश्वरी पुरम कॉलोनी में उतारा जा रहा है।
अमित जोगी ने कहा कि मतलब स्पष्ट है यहां से कांग्रेस इस सामान को लोगों तक भेजेगी।माल में ऊपर कोरबा लिखा हुआ है और यह सर्वविदित है कि जिले के प्रभारी मंत्री भी कोरबा से ही आते हैं ऐसे में यह स्पष्ट है कि यह माल किसने मंगवाया है।जानकारी के अनुसार ये ई वे बिल 90000 साड़ियों का है जिसके दम पर कांग्रेसी मतदाताओं को ख़रीदना चाहता है।मौके पर पहुंची जांच टीम को ना तो ट्रक ड्राइवर ने ट्रक चालान दिया और ना ही माल पर अपना दावा करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष 5 घंटे तक इसका सही बिल प्रस्तुत कर सके।
जिला और प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बाद भी कुछ न करना दिखाता है कि वो सत्ताधारी दल के कितने दबाव में है।मैं माननीय निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूँ कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।




