छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

 रायपुर से बुकिंग पर निकले ड्राइवर कि प्रतापपुर क्षेत्र में  हत्या मामले को सूरजपुर पुलिस सरगुजा आईजी के संज्ञान में दी गई । सुरजपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई है । पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 नग कट्टा, 8 नग कारतूस, 2 चोरी के बाईक व 4 नग मोबाईल बरामद किया है ।  IG के निर्देश में सूरजपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मामले की जांच में जुटी और आरोपी को धर दबोचा ।जानकारी के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला मामला सामने आया है ।सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम देने की घोषणा कही है ।

IG ने लोगों से अपील की है कि वाहन को बुकिंग में देने से पहले वाहन बुकिंग पर ले जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाईल नंबर और उनका आईडी की जानकारी लें।

सूरजपुर जिले की प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोरमा मेन रोड पर 31 अगस्त को

जानकारी मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति मरा पड़ा हुआ है सिर पर चोट लगे है । खून निकलता देख प्रतापपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने थाना प्रतापपुर में सूचना दी जिसे अपराध पंजीबद्ध कर प्रतापपुर पुलिस मामले की सूचना सूरजपुर एसपी को दिया जहां एसपी ने भी घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी के संपर्क में डाली ।

आईजी के निर्देश में पूरे मामले को गहनता से सूरजपुर पुलिस जांच में जुटी जिसे एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृव में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात मृतक व्यक्ति की पतासाजी आसपास क्षेत्र में करते हुए मृतक का फोटो सोशल  मीडिया में प्रसारित किया गया ।

इसी बीच 02 सितंबर को उक्त मृतक की पहचान चितरेन साहू पिता राम सुहागी साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम मनियारी थाना साजा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ का हुआ। जिसके शव को परिजन दुष्यन्त साहू को सुपुर्दनामा पर दिया गया।

मृतक के परिजन दुष्यन्त साहू, हेमलाल साहू निवासी रायपुर से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक चितरेंग साहू अपने वाहन क्रमांक CG 04 HA 0216 को बुकिंग में लेकर दो अज्ञात व्यक्तियों को रायपुर बस स्टैण्ड पण्डरी से लेकर प्रतापपुर आया था।

थाना प्रभारी विकेश तिवारी पुलिस टीम रायपुर पण्डरी बस स्टैण्ड के एजेण्टों एवं आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ करते हुए रायपुर शहर में लगे CCTV कैमरा को देख होटलों को भी चेक किया किया, जो 11 सितंबर को थाना आजाद चैक के पास सिटी प्लस होटल का रजिस्ट्रर चेक करने पर तीन व्यक्ति फैजान,अलीशान एवं फुरखान के नाम से रूके थे जो हौटल के मैनेजर से पूछने पर बताया कि उन लोगों के पास लगेज नहीं था, फोटो एवं सीसीटीव्ही कैमरा से प्राप्त फोटो को दिखाने पर उन तीनों व्यक्तियों से हुलिया मिलान की गई ।

होटल से उनका आधार कार्ड एवं ड्राईवरी लायसेंस को प्राप्त किया गया। दस्तावेजों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था।

ऐसे मिली आरोपियों की सूचना

जांच के दौरान ही 26 सितंबर को मुखबीर से जानकारी मिली कि रामानुजगंज में तीन व्यक्ति एक रूम में रूके है उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कुकरेजा को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने थाना प्रतापुपर की पुलिस टीम को रेड कार्यवाही कर धरपकड़ के निर्देश दिए। रामानुजगंज पहुंचकर पुलिस टीम ने एक कमरे में रूके तीन व्यक्तियों को पकड़ा ।

उनके कमरे से लूट किये गये स्कार्पियों वाहन का नंबर प्लेट CG 04 HA 0216 मिला तब उक्त तीनों व्यक्तियों से बारीकी से पूछने पर अपना नाम 1. शाहिद खान पिता मोहम्मद असलम उम्र 22 वर्ष ग्राम सरकोनी, थना मझयांव, जिला गढ़वा झारखण्ड, 2. फैजान पिता अफसार खान जाति मुसलमान उम्र 19 वर्ष सा0 शक्क्र कोनी थाना मझयांव जिला गढ़वा झारखंड व 3. सरवर पिता अनवर जाति मुसलमान उम्र 23 वर्ष सा0 ग्राम सुकबाना थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखंड का होना बताये साथ ही लूट कर हत्या करना स्वीकार किये।

आरोपियों ने बड़ी घटना को दिया था अंजाम

तीनों से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूल किया साथ ही आरोपी फैजान, शाहीद खान एवं सरवर खान के पास से मृतक चितरेंग साहू का एक स्कार्पियो वाहन, 01 नग मोबाईल, डाईविंग लायसेंस, एटीएम, आरोपियों से 01 नग देशी कट्टा, 08 नग का कारतूस, 04 नग मोबाईल, घटना समय को पहने कपड़े, होटल में रूकने हेतु इस्तेमाल किए गए 01 नग डाईविंग लायसेंस, गढ़वा-डालटेनगंज से चोरी किए गए 02 नग मोटर सायकल जप्त कर मामले में पृथक से धारा 394, 34 भादसं. व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इन पुलिसकर्मियों के रहा योगदान

इस कार्यवाही में एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, एसडीओपी ओडगी मंजूलता बाज, थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एसआई नवल किशोर दुबे, चैकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विशाल मिश्रा, विवेकानन्द सिंह, आरक्षक अविनाश कुजूर, विकास सोनी, शेखर मानिकपुरी, मिथलेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, युवराज यादव, रौशन सिंह, श्याम सिंह, विकास सिंह, प्रवीण सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, रायपुर जिला से आरक्षक प्रमोद बट्टी व विनय पाण्डेय सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button