inh24खेल जगत

पूर्व पाक कप्तान अफरीदी का दर्द, आईपीएल पर बोले बड़े प्लेटफार्म से पाकिस्तानी क्रिकेटर चुके

पूर्व पाक कप्तान अफरीदी ने कहा, ‘आईपीएल बड़ा ब्रांड है और मैं जानता हूं कि यदि हमारे खिलाड़ी जैसे बाबर आजम और अन्य को वहां खेलने का मौका मिले तो वे सीख पाएंगे कि दबाव में कैसे खेला जाता है। दुर्भाग्य से मौजूदा नीतियों की वजह से हमारे खिलाड़ियों को इस बड़े प्लेटफार्म पर खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।’

क्रिकेटर ने कहा कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के शामिल नहीं होने की वजह क्रिकेट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों की दुनिया के अन्य लीग में मांग है और यह अच्छी बात है कि हमारी खुद की लीग पीएसएल है। यहां क्रिकेटर अपना हुनर दिखाते हैं, तजुर्बा हासिल करते हैं और बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं।’

आईपीएल के पहले संस्करण से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं। सालों से भारतीय प्रशंसकों से मिले समर्थन का अफरीदी ने शुक्रिया किया। अफरीदी ने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में उन्होंने जिस तरह से क्रिकेट का मजा लिया उसके लिए भारत के लोगों से मिले प्यार और सम्मान को वे कभी नहीं भूल सकते। सोशल मीडिया पर जब भी वे बात करते हैं भारत के लोगों से उन्हें मैसेज आते हैं तो वे उसका जवाब देते हैं। उनका मानना है कि भारत में उनका अनुभव बहुत शानदार रहा है।

Related Articles

Back to top button