डोंगरगढ़ – डॉ रमन सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष
महेंद्र शर्मा बंटी – डोंगरगढ़ शहर मंडल के पूर्व महामंत्री विजेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ के लाडले सपूत गरीबों के हित के लिए किसानों के लिए सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाले जननायक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं दी भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में बहुत मजबूत और कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी शक्ति है डॉक्टर रमन सिंह जी के 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ा छत्तीसगढ़ इन 15 वर्षों में बहुत अधिक विकास हुआ ।
प्रदेश के सभी मुख्य मार्गों को अच्छे ढंग से बनाया गया गांव तक जाने के लिए पक्की सड़कों का निर्माण गांव को शहर जैसी सुविधाएं प्रदान की गई किसानों की चिंता की गई और आसानी से उन्हें खाद बीज उपलब्ध कराए जाते थे किसानों के लिए बैंकों के माध्यम से जीरो परसेंट ब्याज मे लोन की सुविधा दी आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों की चिंता विशेष रूप से की गई व्यापारियों की चिंता की गई और छत्तीसगढ़ में कई छोटे उद्योगों को प्रारंभ कराए गए छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई नए कालेजों की नए स्कूलों की व्यवस्था की गई शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों को आठवीं तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की गई छत्तीसगढ़ के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए कई मेडिकल कॉलेजों का स्थापना छत्तीसगढ़ में किया गया गरीबों के इलाज के लिए डॉ रमन सिंह जी के द्वारा स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था की गई एवं सबसे बड़ी जो चिंता की गई वह गरीबों की की गई जिन्हें ₹1 और ₹2 किलो में चावल उपलब्ध करा गया ताकि कोई भी गरीब भूखा ना मरे डॉ रमन सिंह जी बहुत ही सरल वा मिलनसार व्यक्ति हैं कोई भी आम नागरिक एवं कार्यकर्ता इनसे आसानी से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर भी इनके अनुभव का लाभ मिलेगा हम कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा आज छत्तीसगढ़ की जनता हर बात को लेकर डॉ रमन सिंह जी को याद करती हैं चाहे वह किसान की समस्या हो चाहे वह सड़क निर्माण की बात हो गांव की विकास की बात हो आसानी से भारतीय जनता पार्टी की सरकार राशि उपलब्ध करा देती थी किंतु आज छत्तीसगढ़ में विकास शुन्य नजर आ रहे हैं दिन प्रतिदिन कांग्रेस द्वारा जन विरोधी कार्य किए जा रहे हैं एक से एक मुद्दे रोज सामने आ रहे हैं केवल हम कार्यकर्ताओं को उस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाना होगा इससे जनता को एक सहारा मिलेगा आज कांग्रेसी शासन काल में प्रदेश में ना ही रोजगार सुरक्षित है ना ही किसान सुरक्षित है ना ही उद्योग सुरक्षित है जनता के साथ मिलकर इस सरकार के खिलाफ अब संघर्ष का समय आ गया हैं डॉ रमन सिंह जी को बधाई देने वालों में द्वारका प्रसाद शर्मा वीरेन्द्र सोनी अनिल पांडे सविता दरगढ परविंदर सिंह मोंटी प्रिंस कक्कड़ जसमित सिंह बन्नोअना अखिलेश सिंह गढेवाल ज्योति बढवाईक श्रीमती गीता मानिकपुरी मीना यादव सुमेद सहारे अजीम गोरी वीरेन्द्र मारुति शोएब रिजवि मनीष सोनी अनिल यादव सुनील सोनी गंगाधर देवांगन गगान लारोकर गोलू चौधरी आशुतोष पिल्ले बादल सिंह डीके साहू सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की ।




