छत्तीसगढ़
छग ब्रेकिंग – कोरोना ने ली युवा पेट्रोल पंप व्यवसायी की जान, इलाज के दौरान तोडा दम
जगदलपुर – मामला बस्तर जिला मुख्यालय का है जहाँ पेट्रोल पंप व्यवसायी की कोरोना से रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवा रायपुर में अपना इलाज करा रहा था। 19 सितंबर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में वे भर्ती हो गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि कल प्रदेश में 3896 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 3187 मरीज़ स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 30689 है।




