छत्तीसगढ़

रायपुर में लॉकडाउन बढ़ेगा या होगा खत्म, फैसला सोमवार को बैठक में

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए रायपुर में बीते 22 सितंबर से लॉक डाउन लागू है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरकार इस लॉकडाउन की समीक्षा करेगी। सोमवार को होने वाले बैठक में यह तय किया जाएगा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए या फिर खत्म किया जाए।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार को मीडिया से कहा कि लॉक डाउन की समीक्षा के लिए 28 सितंबर को बैठक आयोजित होनी है। आपको बता दें कि गुरुवार को राजधानी रायपुर के दौरे पर निकले मंत्री रविंद्र चौबे ने भी लाभ डाउन बढ़ाने का फैसला बैठक में लेने की संभावना जताई थी।

गौरतलब है कि रायपुर में अभी 13% आबादी कोरोना से संक्रमण हुई है। लगभग रायपुर की 86% आबादी संक्रमण से बची हुई है, बीते दिनों लगातार हजार मरीज के आसपास लोग मिल रहे थे जिसे रायपुर में पीक माना जा रहा था। हालांकि बीते तीन-चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं पर फिर भी शहर के लोगों को सावधान रहने की जरूरत बताई गई है

Related Articles

Back to top button