अक्षय की फ़िल्म दुर्गावती रिलीस होगी ओटीटी पर डायरेक्ट, भूमि पेडनेकर मुख्य रोल में
फिल्म दुर्गावती को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें दुर्गावती में भूमि पेडणेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. दुर्गावती के निर्माण के लिए अक्षय कुमार के अलावा टी सीरिज के भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा ने हाथ मिलाया है।
आपको बता दें दुर्गावती का निर्देशन किया है जी अशोक ने. दुर्गावती अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाने वाली है. दुर्गावती, अनुष्का शेट्टी की 2018 तेलुगु फिल्म, भागमथि की आधिकारिक रीमेक है. भूमि एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो फिल्म में एक हॉन्टेड घर में फंस जाती है. इस फिल्म में भूमि के साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगे.
भूमि को आखिरी बार अलंकृता श्रीवास्तव की डॉली किट्टी और वो चमाकते सितारे में देखा गया था, जिसका प्रीमियर पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर हुआ था. इसके अलावा अक्षय कुमार की बात करें तो कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण उनकी दो फिल्में, जिसमें उन्होंने भी अभिनय किया है, थियेटर पर रिलीज नहीं हो पा रही है, वो हैं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी और हॉरर कॉमेडी लक्ष्मी बॉम्ब। लक्ष्मी बॉम्ब इस दीपावली के अवसर पर 9 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. वहीं अगर बात सूर्यवंशी की बात करें तो इसे भी डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की बात चल रही है.




