inh24छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा – शारदीय नवरात्रि 2020 पर दंतेश्वरी मन्दिर दंतेवाड़ा में सिर्फ 101 ज्योति कलश ही होंगे स्थापित

दंतेवाड़ा । शारदीय नवरात्रि 2020 पर दंतेश्वरी मन्दिर दंतेवाड़ा में सिर्फ 101 ज्योति कलश स्थापित होंगे। इसके चलते कोई नई रसीद नहीं कटेगी।

गौरतलब कि दशनार्थियों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई है। घर बैठे ही लाइव दर्शन की सुविधा दी जाएगी। सुबह व शाम की आरती का लाइव प्रसारण फेसबुक, वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसलिए इस बार पदयात्रा या अन्य तरीके से मंदिर आने का कार्यक्रम ना बनाएं। बुधवार 23 सितंबर को टेम्पल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button