पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन, खेली थी भारत के खिलाफ 210 रन की शानदार पारी
डीन जोन्स का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है, मुंबई में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई है। बता दें कि आईपीएल के दौरान डीन जोन्स मु्ंबई में रहकर कमेंट्री कर रहे थे। हाल के समय में सोशल मीडिया पर भी जोन्स काफी एक्टिव रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस बात की जानकारी साझा की है। डीन जोंस की गिनती ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटरों और धाकड़ फील्डर के रूप में होती थी।
उन्होंने 52 टेस्ट, 164 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में 216 और वनडे मैचों में 145 रन डीन जोंस का सर्वोच्च स्कोर रहा।
बता दें कि रनिंग विटवीन विकेट में वे बेहद कुशल माने जाते हैं और तेजी से सिंगल-डबल लेकर स्टाइक रोटेट करते रहते थे। जोंस ने टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक बनाए जिसमें भारत के खिलाफ चेन्नई (तब का मद्रास) में वर्ष 1986 में खेली गई 210 रन की पारी शामिल है।




