डोंगरगढ़ स्व शिव प्रसाद पांडे जी को शहर भाजपा मंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित की
महेंद्र शर्मा बंटी –डोंगरगढ़ भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के द्वारा राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे के पिता श्री स्व शिव प्रसाद पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें वरिष्ठ आर एस एस के विश्वनाथ यादव पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन चीकू पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौरडिया के द्वारा स्व पांडे जी के जीवन के विभिन्य पहलुओ पर प्रकाश डाला प्रेमभाव से लोगो की मदत करने वाले विनम्र पुरुष की कमी निःचित ही हम सभी को खलेगी जिस भरपाई को कर पाना मुश्किल है।

मंडल अध्य्क्ष अमित जैन ने बताया की स्व पांडे जी का डोंगरगढ़ से आत्मीय लगाव रहा और भाजपा के मुश्किल दिनों में उन्होंने लंबे समय तक संगठन में कार्य कर पार्टी की नींव को मजबूत किया श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से द्वारका प्रसाद शर्मा प्रकाश गिरधर महामंत्री संतोष राव विवेक मोनू भंडारी रमन डोगरे अचला ठाकुर नागेन्द्र परिहार वीरेंद्र साहू लश्मी यादव विनीत यादव शेख अब्दुल्ला कमलेश काले अनिता लोकेश इंदुरकर हरीश मोटघरे अमन जनबन्धु बलविंदर विक्की भाटिया उपस्थित रहे उक्त जानकारी सोसल मीडिया प्रभारी नीलम चोपड़ा मुकेश रामटेके ने दी ।




