छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – केंद्रीय वित्तमंत्री को सांसद फूलोदेवी नेताम ने लिखा पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति की बकाया राशि शीघ्र जारी करने की मांग

रायपुर –  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को  सांसद फूलोदेवी नेताम ने पत्र लिखा है। सांसद नेताम ने छत्तीसगढ को जीएसटी क्षतिपूर्ति की बकाया राशि शीघ्र जारी करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ की बकाया राशि अप्रैल से जुलाई तक 2827 करोड़ रुपए है। अगस्त में भी छत्तीसगढ़ को कोई राशि नहीं दी गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि, सांसद के पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कहा है कि, क्षतिपूर्ति के लिए पैसा नहीं है। सांसद ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि, सरकार अपने संसाधनों से या स्वयं ऋण लेकर राज्यों को भुगतान करें।

GLIBS

Related Articles

Back to top button