देश विदेश

भारत मे 24 घंटो में आए 80 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले, कुल आंकड़ा 49 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है. अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है. देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है. इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई और 38 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

Related Articles

Back to top button