राशिफल - अध्यात्म

मंगलवार के दिन इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, होंगे सारे कष्ट दूर

श्रीराम के परम भक्त व 11वें रुद्रावतार का जन्म मंगलवार को माना जाता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक दिनों में वे मंगलवार यानि मंगल के कारक देवता भी हैं। ऐसे में मंगलवार को बजरंगबली  के पूजन का खास दिन होता है।मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन होता है. हिंदू धर्म में हनुमान जीका बहुत महत्व है. ऐसी मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा, उपासना, मंत्रा और चालीसा पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. धर्मिक मान्यतानुसार श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी हनुमान जी भक्तों की रक्षा और कल्याण के लिए पृथ्वीलोक में वास करते हैं.

भक्तों की मानें तो बड़ी से बड़ी समस्या का निवारण हनुमान जी की पूजा (Puja) से हो जाता है. हनुमान जी की कृपा से धन, विजय और आरोग्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी का खास पूजन करने से बहुत लाभ होते हैं. हालांकि इस समय लॉकडाउन के चलते बाहर मंदिर में जाकर पूजा पाठ न करें बल्कि घर के मंदिर में ही बजरंगबली की अराधना करें. आइए जानते हैं कौन से हैं वो लाभ-

1. कहते हैं कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का सिंदूर से पूजन करने से समस्त दुखों से मुक्ति मिलती है.

2. मंगलवार को अगर सुबह बरगद के पेड़ के एक पत्ते को तोड़कर गंगा जल से धोकर हनुमान जी को अर्पित करें तो धन की आवक बढ़ती है. आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है.

3. मंगलवार को पान का बीड़ा नियम से चढ़ाने से रोजगार के रास्ते खुलते हैं. नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होती है.

4. मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला या फूल चढ़ाएं और कोशिश करें कि खुद लाल रंग के वस्त्र पहनें. धन के लिए हनुमान जी को प्रसन्न करने का यह सबसे सरल उपाय है.

5. मंगलवार के दिन शाम को व्रत करके बूंदी के लड्डू या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और लोगों में बांटें. हालांकि लॉकडाउन में सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही प्रसाद दें. इससे संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.

6. इस दिन हनुमान जी के पैरों में फिटकरी रखने से बुरे सपनों से पीछा छूट जाता है.

7. हनुमान जी के सामने बैठकर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करने से सारे बिगड़े काम संवर जाते हैं. अटके कामों की बाधा दूर होती है. कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

8. मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष बैठ राम नाम का 108 बार जाप करें, क्योंकि हनुमान जी रामजी के अनन्य भक्त हैं. इसलिए जो भी श्रीराम की भक्ति करता है, उन्हें वह पहले वरदान देते हैं. हनुमान जी इस उपाय से प्रसन्न होकर विवाह संबंधी मनोकामना पूरी करते हैं.

9. मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दिया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय दांपत्य जीवन में सरसता लाता है.

10. ‘ॐ हं हनुमंतये नम:’ मंत्र का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट’ का रुद्राक्ष की माला से जाप करने से भी हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं. ‘संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा’ के उच्चारण से सभी बुरी शक्तियां दूर भाग जाती हैं. आरोग्य का वरदान मिलता है.

Related Articles

Back to top button