कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 3336 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 756, दुर्ग से 424, राजनांदगांव से 327, बिलासपुर से 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर-चांपा से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोण्डागांव से 37, बेमेतरा से 35. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 33, कोरबा से 26, नारायणपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से 08, सुकमा से 04, अन्य राज्य से 06 मरीज शामिल है। वही 954 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 18 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 33645 मरीज सक्रीय है ।







