छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – सैलून व पार्लर खुलने के समय मे हुआ बदलाव, जारी हुआ आदेश

रायपुर – अब ब्यूटी पार्लर की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शाम 7 बजे तक पार्लर खुले रहेंगे। पहले ये वक्त शाम 4 बजे तक सैलून व पार्लर को खोलने की इजाजत थी। नए गाइडलाइन के मुताबिक राजधानी रायपुर में अब सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक पार्लर को खोलने की इजाजत होगी। अपर कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश को मुताबिक पार्लर के संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है।

आपको बता दें इससे पहले सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही पार्लर को खोलने की इजाजत थी। बताते चले कि पिछले दिनों लॉकडाउन को लेकर पार्लर व सैलून को लेकर अब तीन बार गाइडलाइन जारी हो चुकी है। पिछले दिनों रविवार को भी सैलून को खोलने की इजाजत दी गई थी, जबकि उसके स्थान पर मंगलवार को सैलून व पार्लर को बंद करने की बात कही गई थी।

Related Articles

Back to top button