छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – संदिग्ध वाहन का पीछा कर रहे वनरक्षक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत

दंतेवाड़ा –  बीती रात सड़क हादसे एक वन आरक्षक की मौत हो गई। घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम वन क्षेत्र का है. वनरक्षक ड्यूटी पर तैनात था और इस दौरान उसे प्रक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक वाहन नजर आया। वनरक्षक उस वाहन का पीछा कर रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी और वाहन चालक वहां से फरार हो गया। वनरक्षक भोलाराम ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

read also,,सीएम बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश की जनता को दी हिंदी दिवस पर बधाई

एक संदिग्‍ध वाहन का पीछा करते रविवार की रात वनरक्षक भोलाराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गीदम में तैनात वनरक्षक की रविवार को नाइट ड्यूटी थी। रात करीब 9 बजे उसने थाने के सामने से जाते एक संदिग्‍ध वाहन को देखा। जिसका पीछा करने स्‍कूटी पर ही निकल पड़े। उनके साथ तब उनका मित्र सुदरूराम भी था।

दोनों वाहन का पीछा करते जगदलपुर रोड की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस थाना से करीब 500 मीटर दूर एक पुलिया के पास लगाए गए पुलिस बैरियर को अंधेरे में देख नहीं पाए और टकरा गए। हादसे में भोलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका मित्र सुदरूराम गंभीर रूप से घायल है। हादसे की जानकारी के बाद गीदम पुलिस मौके पर पहुंच कर शव व घायल को हॉस्पिटल भिजवाया है।

Related Articles

Back to top button