कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 2228 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 621, बिलासपुर से 309, राजनांदगांव से 253, रायगढ़ से 150, बलौदाबाजार से 108, दुर्ग से 79, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 64, बालोद से 60, मुंगेली से 59, महासमुंद से 57, सूरजपुर से 52, दंतेवाड़ा से 43, बेमेतरा व गरियाबंद से 36-36, कांकेर से 32, कोरिया से 31, धमतरी से 29, कोण्डागांव से 27, सरगुजा से 24, बलरामपुर से 20, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 18, जशपुर से 13, बस्तर से 12, सुकमा से 07, नारायणपुर से 06, कबीरधाम से 02, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है। वही 1015 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 31505 मरीज सक्रीय है ।







