बड़ी खबर – आज भारतीय वायुसेना में शामिल होगा 5 राफेल विमान, जानिए इस लड़ाकू विमान की खासियत
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच 5 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा. आज भारतीय वायुसेना को मिलने वाली है नई ताकत. फ्रांस से लाए गए 5 लड़ाकू विमान राफेल आज एयरफोर्स को औपचारिक रूप से सौंप दिए जाएंगे. अंबाला एयरबेस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में ये प्रक्रिया पूरी की जाएगी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री भी समारोह में शिरकत कर रही हैं.
read also,,Petrol Diesel Price – पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर का भाव
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर होगी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और भारतीय वायुसेना के चीफ आरकेएस भदौरिया पहुंचेंगे. इसके पांच मिनट बाद यानी 10 बजकर 20 मिनट पर पूजा होगी. 10 बजकर 30 मिनट पर फ्लाई पास्ट शुरू होगा. इसके बाद वक्ता बोलेंगे और राफेल को औपचारिक रूप से एयरफोर्स का हिस्सा बना लिया जाएगा.
सर्वधर्म पूजा से लेकर फ्लाई पास्ट तक
औपचारिक रूप से आज पांच लड़ाकू विमान राफेल एयरफोर्स में शामिल होंगे. इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. अंबाला एयरबेस पर सर्व धर्म पूजा की जाएगी. फिर राफेल आसमान में उड़ान भरकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे. साथ ही स्वदेशी एयरक्राफ्ट तेजस का एयर डिस्प्ले भी होगा.
अंबाला एयरबेस पर आयोजित भव्य समारोह की शान बढाएगी सारंग एयरोबेटिक टीम. ये टीम अपने अनूठे करतब से राफेल को सलामी देगी. सुखोई और जगुआर लड़ाई विमान भी फ्लाई पास्ट कर सकते हैं. आखिर में पारंपरिक अंदाज में फिर से राफेल विमानों को वाटर कैनन सलामी दी जाएगी.
इस विशेष समारोह की विशेष मेहमान होंगी फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली. इस मौके पर राफेल बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती है. अभी फ्रांस से और 31 राफेल विमानों का आना बाकी है.




