छत्तीसगढ़
छग ब्रेकिंग – तेज रफ्तार ट्रेलर ने राहगीर को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा
कोरबा – यहाँ बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं जिले में भारी वाहनों का दबाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते सड़क दुर्घटना बढ़ते जा रहे हैं. बालको रिसदी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में रिसदी निवासी (50 वर्षीय) कत्था सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
read also,,छुट्टी नहीं मिलने से परेशान सिपाही ने बड़े अफसर को मारी गोली
इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. तब जाकर 112 की टीम मौके पर पहुंची और चालक को रामपुर चौकी लेकर गई. इस हादसे के बाद लोगों ने वाहन पर तोड़फोड़ किया.




