कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 05, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है। वही 653 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 16811 मरीज सक्रीय है ।







