प्रेस कल्ब ऑफ डोंगरगढ़ ने दी पत्रकार पूरन साहू को श्रधांजलि
महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ़ – सोमवार की सुबह राजनांदगांव में एक होनहार पत्रकार पूरन साहू की करोना से मौत हो गई । जिनका नाम मीडिया जगत में चर्चित रहा है। पत्रकार पूरन साहू 48 वर्ष के थे। वे अपने छात्र जीवन से ही पत्रकारिता करते आ रहे थे उनके निधन की खबर से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पुरन साहू के निधन से राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक लोगों को भी उनके निधन की खबर से सदमा लगा है । बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह वह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पेंड्री स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचारार्थ दाखिल थे। लगातार उनकी सेहत में गिरावट आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया।

पूरन साहू की पत्रकार बिरादरी में अच्छे कलमकार के रूप में गिनती होती थी। उन्होंने लंबे समय तक दैनिक भास्कर और हरिभूमि समेत स्थानीय अखबारों में काम किया। उनकी लेखन शैली और राजनीतिक लेखों की सराहना होती रही है। वह मूल रूप से लालबहादुर नगर क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी शिक्षा राजनांदगांव में ही हासिल की।औऱ एलएलबी तक पढ़ाई की श्री साहू के निधन की खबर के बाद परिजन सदमे में है। जिन्हें आज डोंगरगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिंट का मौन रख कर श्रधांजलि दी । वही प्रेस कल्ब ऑफ डोंगरगढ़ के सभी पत्रकार साथियों ने छत्तीसगढ सरकार से मांग की है कि पत्रकार पूरन साहू के परिवार के प्रति संवेदना दिखाते हुए परिवार का लालन पालन की जिमेदारी ले।




