गरियाबंद – अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरूद्ध सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही, 3300 रुपये नगदी के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
प्रतिक मिश्रा – जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया है, उक्त मुखबीर के द्वारा दिनाँक 31.08.2020 के रात्रि 11:00 बजे सूचना दिया गया कि फारेस्ट डिपो के पीछे सिविल लाईन गरियाबंद में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहें हैं, उक्त सूचना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित कर रेड कार्यवाही कर आरोपियान आकाश मेढ़ी तथा नेमीचंद शुक्ला को रुपये पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक खेलते पकड़ा गया तथा आरोपियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष 3300₹ नगदी, 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 13 छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।
जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि राजेश मिश्रा, प्र0आर0 अंगद राव, आर0 सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, चूड़ामणि देवता की सराहनीय भूमिका रही।




