छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बीजापुर जिले में सब इंस्पेक्टर रविवार को छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था वह रास्ते से अचानक लापता हो गया है। सड़क किनारे उसकी बाइक मिली है। बीजापुर जिले के एसपी ने आशंका जताई है कि नक्सलियों द्वारा उसका अपहरण किया होगा।

बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर कोरसा एसआई उसूल ब्लॉक के चेरामंगी गांव का रहने वाला है। सब इंस्पेक्टर का नाम नागैय्या कोरसा है। वह कुटरु थाना में पदस्थ है। एसपी ने बताया कि एसआई के रवाना होने के कुछ देर बाद स्थानीय थाने में लावारिस बाइक मिलने की खबर आई। टीम ने जाकर देखा तो यह कोरसा की बाइक थी। जिस जगह पर बाइक मिली उस जंगली इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट रहता है।
उन्होंने कहा कि इस घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है इसलिए हमें नक्सलियों पर शक है। मंगापेट्टा के जंगलों के पास सर्चिंग की जा रही है। एसआई की खोजबीन के लिए पुलिस टीम को उस क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।



