छत्तीसगढ़

रायपुर – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

छत्तीसगढ़, रायपुर –  राजधानी के टाटीबंध चौक में फिर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक दूर जा गिरा। उसे भी चोटों आई हैं।हादसा दोपहर की बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

READ ALSO,,बिग ब्रेकिंग – ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम ऐक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का निधन, इस बीमारी से थी ग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। जिसके बाद घायल को एम्स में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। आमानाका पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल आमानाक पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ विधानसभा – CM बघेल ने पेश किया 3807 करोड़ का अनुपूरक बजट

Related Articles

Back to top button