inh24छत्तीसगढ़

रमन बोले राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार में भूपेश टैक्स लगाकर अवैध वसूली चल रही है. उन्होंने कहा कि आरोपों की लिस्ट बहुत लंबी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी पर भरोसे का मतलब वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार!

उन्होंने कहा कि इस सरकार में न शराबबंदी हुई, न रोजगार मिला, न बेरोजगारी भत्ता, न नियमितीकरण हुआ, न दो साल का बोनस मिला, न धान खरीदी का पूरा पैसा मिला, रेप,हत्या,लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं और इस सरकार में भूपेश टैक्स लगाकर अवैध वसूली चल रही है. सिंह ने कहा कि लिस्ट बहुत लंबी है।

Related Articles

Back to top button