inh24मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने शुरू कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग, शेयर किये तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया कि वो अपने काम के लिए कितने लगनशील और निष्ठावान हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर टीवी जगत के मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के सेट से शूटिंग की तस्वीर शेयर की है. बीते दिनों अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि सभी सुरक्षा उपायों के साथ वह ‘केबीसी 12’ की शूटिंग की तैयारियों में जुटे हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘काम पर वापस आ गया हूं. नीले रंग की पीपीई किट पहने लोगों के बीच..केबीसी 12.. साल .2000 में शुरुआत की थी और अब 2020 है..यानी 20 साल हो गए होस्ट करते-करते. क्या वक्त बीता…’ इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में क्रू मेंबर्स पीपीई किट पहने अपना-अपना काम करते दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEPhKaxB9w7/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि बीते दिनों अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोमो की शूटिंग शुरू करने के लिए काफी सारी तैयारियां की गई हैं और अधिकतम सुरक्षा उपायों के साथ इसे कैसे किया जाना है इसके लिए ‘केबीसी’ के अपने खुद के प्रोटोकॉल हैं. जिंदगी पहले की तरह तो अब नहीं होगी..शायद..महामारी के इस दौर में हमें ऐसे ही रहना है। \

https://www.instagram.com/p/CEChwu7Byod/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों 11 जुलाई को नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसके बाद सभी ने कोरोना को मात दी और वापस घर लौटे. अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ और इमरान हाशमी के साख थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे. इसके साथ ही बीते दिनों उनकी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

हाल ही में कोरोना से जंग जीती है. खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन लोकप्रिय क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अगले सीजन की शूटिंग करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि सभी सुरक्षा उपायों के साथ वह ‘केबीसी’ की शूटिंग की तैयारियों में जुटे हैं ।

Related Articles

Back to top button