inh24छत्तीसगढ़

चार दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर गए मुर्गा चोरी करने, लौटते वक़्त करंट की चपेट में आकर दो की मौके पर हुई मौत

बिलासपुर जिले में ग्राम कोरमी के रहने वाले चार युवकों ने जमकर शराब पीने के बाद गांव में मुर्गा चोरी करने का प्लान बनाया। जब युवक मुर्गा चोरी कर लौट रहे थे तभी चरों में से दो युवकों को एक किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित फेंसिंग पर हाथ छू गया। कंरट से दोनों युवकों की वहीं मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also – छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कर्मियों का किया गया कोरोना टेस्ट, विधायकों का नहीं होगा टेस्ट

सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि ग्राम कोरमी यादव मोहल्ला निवासी परमेश्वर यादव पिता उमाशंकर यादव 21 साल, नंद कुमार मरकाम पिता राजाराम मरकाम 20 साल ने अन्य दो दोस्तों के साथ शराब पी। जिसके बाद देर रात वे गांव में मुर्गा चोरी करने गए। मुर्गा चोरी करने के बाद चारों अपने अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जंगली धूरी के खेत की फेंसिंग को परमेश्वर यादव, नंद कुमार मरकाम ने पकड़ा, तो उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घबराए अन्य दो युवकों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

Read Also – बड़ी बहन को प्रेमी के साथ बिस्तर पर पकड़ लिया था रंगे हाथ, प्रेमी संग मिल कर दी छोटी बहन की हत्या

इस बात की सुचना मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच जहां दोनों युवक मृत पड़े थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया। फेंसिंग में लगाया गया था करंट फेंसिंग में करंट लगाया गया था या कोई तार टूटकर उस पर गिर गया था फ़िलहाल इस बात की जानकारी नहीं लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Web title – two people died on the spot while returning after To steal murga

Related Articles

Back to top button