रायपुर – कोरिया जिले में अनूठी पहल करते हुए गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त गोबर से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा बनाई गई है। जिले के मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका परिषद भवन में गोधन से बनी गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है। यह प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने यहां भगवान गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं जनता के बेहतर स्वास्थ्य व सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024


