inh24छत्तीसगढ़

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष संत श्यामसुंदर दास के आगमन पर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया

गौ- सेवा आयोग के अध्यक्ष संत श्यामसुंदर दास राजनांदगांव में गौशालाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान संत के आगमन की सूचना मिलने पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व उनकी टीम के द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में संत श्यामसुंदर दास का स्वागत सम्मान करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उनका शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संत का आगमन सौभाग्य की बात है।

read also..राजनांदगांव – 4 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद कर दी उसकी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

स्थानी कांग्रेस भवन में इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है गौधन योजना के तहत राजनांदगांव जिले में किए जा रहे कार्यों को भी बताया।

Related Articles

Back to top button