inh24छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग में किये जाने वाली नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता, मीडिया कर्मी को बाहर ही रोक दिया गया

डोंगरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग द्वारा किये जाने वाली नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता के मद्देनजर मीडिया कर्मी जब नीलामी स्थल पर पहुंचे तो वन विभाग के द्वारा उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जिससे डोंगरगढ़ के मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है। वहीं नीलामी प्रक्रिया भी संदेह में नजर आ रही है।

बीते गुरुवार को डोंगरगढ़ क्षेत्र के अछोली काष्टागार में की जा रही नीलामी प्रक्रिया को लेकर डोंगरगढ़ क्षेत्र के मीडियाकर्मी जब नीलामी प्रक्रिया के न्यूज़ कवरेज के लिए पहुंचे तो उन्हें भीतर प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद यहां के पत्रकारों ने उच्च अधिकारियों से बात कर अपना रोष व्यक्त किया है। नीलामी प्रक्रिया में मीडिया को शामिल नहीं होने देने से मामले में पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले को लेकर डोंगरगढ़ के पत्रकार संघ में रोष व्याप्त है और मामले की उच्च स्तर पर लिखित शिकायत करने की तैयारी भी की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button