inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – जिले में आज ताबड़तोड़ 30 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, जानिए किन जगहों से

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – जिले में कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेते जा रहा है। विशेष तौर पर राजिम क्षेत्र में विषम परिस्थितियां उत्पन्न होती जा रही है। लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिले में आज फिर 30 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में कुल 30 मरीज सामने आए हैं। जिसमें 26 मरीज अकेले राजिम क्षेत्र के हैं। वही तीन मरीज छूरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जबकि एक मरीज गरियाबंद क्षेत्र कुरुभाटा गांव की 10 वर्षीय बच्ची है।

राजिम क्षेत्र में आज 26 मरीज सामने आए हैं। जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अकेले की किरवई गांव में 17 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले भी किरवाई गांव में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

इसी तरह सुरसाबांधा गांव में भी 5 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजिम के थाना पारा, देवरी, डोमा और बेलटुकरी गांव में एक-एक मरीज सामने आया है। फिलहाल सभी को जिला कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है

Related Articles

Back to top button