थाने वालों का पैसा लेते बना रहा था युवक वीडियो, दबंग थानेदार ने जमकर कर दी धुलाई, फेसबुक पर हुवा वायरल
पुलिसिया बर्बरता के वैसे तो कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं पर इंदौर शहर से जो मामला आया है वह वाकई में अजीबोगरीब है दरअसल यहां पुलिसिया कारस्तानी की वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस यों ने इतनी जमकर धुलाई की कि बेचारे का खून तक निकल आया।
मामले की जानकारी जब एक स्थानीय आशीष सिंह को लगी तो उन्होंने मामले को लेकर इंदौर एसपी एवं आला अधिकारियों से मुलाकात कर संज्ञान लेने की बात कही पर किसी ने भी इस पर तवज्जो नहीं दी आखिरकार आशीष सिंह ने यह पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की है और देश के प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि दोस्तों आज एक दोस्त के छोटे भाई को तिलक नगर थाने के थाना प्रभारी ने केवल इसलिए बुरी तरह से मार दिया क्योंकि वो थाने वालों के पैसे लेने का विडीओ अपने मोबाइल से बना रहा था । आज इस घटना ने मेरे दिल को हिला दिया। जिस बेरहमी से उस लड़के को मारा गया है वो बहुत निंदनीय है । मैंने उसे इंसाफ़ दिलाने का बेड़ा उठाया है । आज मैं खुद उसको लेकर केस register कराने के लिए SP से मिला, पर वहाँ SP सूरज कुमार वर्मा जी ने भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और हम SP, इंदौर east के पास गए । वहाँ विष्णु शाक्य जो इस घटना में फ़रियादी है उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई । कोई भी अधिकारी इस घटना को लेकर serious नहीं है । तिलक नगर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा पर FIR दर्ज होनी ही चाहिए और ऐसे अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए । आप इस मुहिम में साथ दीजिए ताकि उस लड़के को न्याय मिल सके । इस घटना की शिकायत और फ़ोटो संलग्न है , मेरा मीडिया के मेरे मित्रों से निवेदन है कि आइए उसको न्याय दिलाने में मदद करें ।

Video of thana was making by money taking by youth of police station Dabang police station fiercely beaten viral on Facebook




