प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – जिले में फिर से हो रही भारी बारिश के चलते मैनपुर, अमलीपदर में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जिले में फिर से हो रही भारी बारिश के चलते अमलीपदर क्षेत्र में में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है। नदी-नाले उफान पर हैं। सुखा व तेल नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है

वही अमलीपदर उस क्षेत्र सबसे बड़ा गांव होने के कारण 12 से 15 गांव का अमलीपदर से संपर्क टूट चुका है जो जरूरत के सामान लोग यहां से खरीद नहीं पा रहे हैं। थाना प्रभारी अमलीपदर सत्येंद्र श्याम मौके पर पहुंचकर दोनों नदी के किनारों में स्टॉप बैरिकेड और लाइफ जैकेट के साथ जवानों को तैनात किया गया है।




