रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के बोड़ा झरिया गांव में जरा सी बात को लेकर गुस्साए युवक ने मर्यादाओं की सारी हदे पार कर दी। युवक ने बांस की करील चोरी करने के शक में कुल्हाड़ी से वार कर अपनी बड़ी मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जनकरी के मुताबिक बेदोझरिया निवासी शंकरलाल साहू अपनी बड़ी मां समारी साहू पर बांस से निकलने वाली करील को चुराने का संदेह करते हुए उससे झगड़ा करने लगा और गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर समारी साहू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गोबर खाद के गड्ढे में छिपा दिया था।
युवक को गांव के ही एक युवक द्वारा शव को छिपाते देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहू ने सूचना मिलने पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ पँहुच कर आरोपी शंकरलाल को हिरासत में ले लिया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
Web Title – killing big mother on suspicion of stealing bamboo curryl




