एक दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल के दाम में आज करीब 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं दिल्ली, मुंबई और चेन्नई और कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम कल की तरह ही हैं। हालांकि 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
जानें प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 73.56 81.00
कोलकाता 77.06 82.53
मुंबई 80.11 87.68
चेन्नई 78.86 84.09
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।
जानिए अपने शहर का भाव
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डील र कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
READ ALSO,,,अगर पास नही हैं एटीएम कार्ड तो भी इस तरह आसानी से निकाल सकते हैं एटीएम से पैसा



