inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – दो मंजिला मकान से गिरी महिला, हालत नाजुक, लोगो ने बताई हत्या की कोशिश

रायपुर – तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप सुभाष नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के देवार बस्ती में एक महिला दो मंजिला मकान से गिर गई है जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपको बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हत्या के प्रयास का मामला बताया जा रहा है.

READ ALSO,,ब्रेकिंग – पहली बार कोरोना मरीज शव का हुआ पोस्टमार्टम…पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

जिसे महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था व पूर्व में भी इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी परंतु पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने के चलते ससुराल पक्ष का हौसला इतना बुलंद हो गया कि आज उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट..गोली भी चली..एक गंभीर…पढ़े पूरा मामला

इस मामले के स्पष्टीकरण के लिए थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनसे संपर्क नही हो पाया। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद ही आत्महत्या की कोशिश की है व मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल महिला की सांसें चल रही थी जिसके बाद उसे आपतकालीन सेवा 108 की मदद से मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

READ ALSO,,छग – तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति और बच्चा घायल

Related Articles

Back to top button