inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट..गोली भी चली..एक गंभीर…पढ़े पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार देर रात बीच चौराहे पर दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी। इस दौरान विवाद बढ़ता गया और फायरिंग होने लगी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मामला सिग्नल चौक में पेट्रोल पंप के पास का है। बताया जा रहा है कि दो बाइक में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई। दोनों गुट के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बंदूकें बाहर निकल आई और एक गुट के युवाओं ने फायर कर दिया।विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी करने वाले कौन लोग हैं और किनके बीच भिड़ंत हुई। इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। कोई भी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहा है।

एसपी के. एल ध्रुव भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बयान देने की बात कही। हालांकि उन्होंने बाद में कहा, “गोलीकांड हुआ है, फायरिंग हुआ है। थाना में जो रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर ही बता पाउंगा… गाड़ियों के दो शो रुम वाले हैं उनके बीच झड़प हुई है। एक घायल हुआ है… दोनों शो रुम आमने सामने हैं, एक शो रुम का नौकर दूसरे के यहां चल दिया… इसी को लेकर विवाद हुआ है।”

Related Articles

Back to top button