inh24छत्तीसगढ़

CGPSC Exam 2020 – स्टेट सर्विस की मुख्य परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को थोड़ी राहत मिली है. CGPSC ने स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 17 अगस्त से 23 अगस्त, 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयोग द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को तय शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि उम्मीदवारों को 26 अगस्त से 27 अगस्त 2020 के बीच केवल एक बार आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने का अवसर मिलेगा।

सीजीपीएससी स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 27 जून को दोपहर 12 बजे सक्रिय किया गया और इसकी अंतिम तिथि 27 जुलाई 2020 निर्धारित थी। जिसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना चाहिए। बता दें कि आयोग ने अभी परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इससे पहले, परीक्षा 17 से 20 जून 2020 को आयोजित होने वाली थी। जिसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवार :300 रुपये

छत्तीसगढ़ और अन्य राज्य के जनरल उम्मीदवार : 400 रुपये

परीक्षा पैटर्न

Related Articles

Back to top button