देखते ही देखते जमीन में समा गया पक्का कुआं, आँखे रह गयी लोगों की फटी
अक्सर सुना होगा कि लोग कुएं में समा जाते हैं या फिर कोई चीज कुएं में गिरने के बाद मिलती नहीं है. लेकिन क्या आपने सुना है कि कभी कुआं धरती में समा गया? लेकिन ऐसा हुआ है. और जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गई. जिस-जिसने ये चीज देखी उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं रहा.
ऐसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक कुआं है. यह काफी पुरान कुआं लगता है. जिसमें दो मोटे-मोटे खंभे बने हुए हैं और बीच में रस्सी से पानी खींचने के लिए उसमें लोहे की रॉड बंधी हुई है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे मौजूद कुआं अचानक से जमीन में धंसने लगा और देखते ही देखते यह धरती में समा गया. आस-पास खड़े लोग भौचक्क होकर बस देखते रहे. जिसने भी यह देखा, उसके होश उड़ गए. पास खड़े लोग बस इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे.
वीडियो को छत्तीसगढ़ के आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. यह वीडियो उन्होंने 8 अगस्त को शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “आपने कुएं में डूबते तो सुना होगा पर कभी कुआं डूबते सुना है?? 2020 कुछ भी कर सकता है!!”
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो को लेकर काफी खबरें बन रही हैं. वीडियो 8 अगस्त को डाला गया और तब से लेकर अब तक इसे 87 हजार लोगों ने देख लिया है. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और सैकड़ों लोगों ने शेयर और कमेंट किया है.




