inh24बिजनेस

सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी के भी बढ़े दाम, जानिए आज क्या है भाव

आज सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। आज मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का रेट 1,237 रुपये चढ़कर 54,000 रुपये के पार चला गया। देश भर के सर्राफा बाजार में सोमवार की तुलना में 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 1,237 रुपये बढ़कर 54,111 रुपये पर खुला। वहीं, एक किलो चांदी का हाजिर भाव 1,462 रुपये की तेजी के साथ 68,034 पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 अगस्त 2020 की सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु   18 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)    17 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)   

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)    54111    52874    1,237

Gold 995 (23 कैरेट)    53894    52662    1232

Gold 916 (22 कैरेट)    49566    48433    1123

Gold 750 (18 कैरेट)    40583    39656    927

Gold 585 ( 14 कैरेट)   31655    30931    724

Silver 999             69496 Rs/Kg        68034 Rs/Kg        1462 Rs/Kg

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

Related Articles

Back to top button