मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत मामले में एक बार फिर नया खुलासा हुआ है. सोशल मीडिया में एक वीडियो और कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं. सुशांत की कथित आत्महत्या के दौरान जो संदिग्ध महिला के उनकी बिल्डिंग में जाती दिखी थी उसकी पहचान हो गई है. पिछले कुछ दिनों से एक संदिग्ध महिला का लेकर काफी खबरे सामने आईं थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस महिला को पहचानने की कोशिश में जुटी हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम जमीला है. बताया जा रहा है कि वह रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की फ्रैंड है. बताया गया कि जमीला अपनी अन्य दोस्त प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी के साथ मौत की खबर सुनकर उन्हें देखने आई थी. हालांकि, वहां मौजूद पुलिस की टीम ने उन्हें सुशांत के घर में घुसने नहीं दिया और वह घर के स्टाफ से मिलने के बाद वहां से चली गई.
वहीं, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सुशांत और रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शौविक और जमीला के साथ कई अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं. सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे. सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई अन्य आरोप लगाए हैं.
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी रिया, शौविक और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने उसे आत्महत्या करार दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस की जांच से अंसतुष्ट होने के बाद सुशांत के परिवार ने बिहार में केस दर्ज करवाया, जिसके बाद कई परतें खुल रही हैं. बिहार सरकार की सिफारिश पर अब इस मामले में सीबीआई भी जांच में जुट गई है.
READ ALSO,,हार्दिक पंड्या के बेटे का हुआ नामकरण, नन्हें मेहमान को मिला ये शानदार गिफ्ट




