भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर सबको हैरान कर दिया था। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा के साथ सगाई की है। धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर भी हैं, लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अपना अलग ही पहचान बनाई है. धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में धनाश्री का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है।
धनाश्री ने इस वीडियो में ‘दारू बदनाम’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो युजवेंद्र की होने वाली वाइफ अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री का यह स्टाइल काफी सुर्खियों में है. वीडियो में उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं, धनाश्री के लंबे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है।
धनाश्री ने वीडियो को शेयर करते हए कैप्शन में लिखा, ‘यह मेरा पर्सनल फेवरिट है. इस थ्रोबैक को शेयर करने के लिए काफी इंतजार कर रही थी. धनाश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में धनाश्री से सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.’




