inh24Youth Corner

सेंट्रल रेलवे में निकली बंपर भर्ती, जाने योग्यता सहित पूरी डिटेल्स

बेरोजगार युवाओ के लिए शानदार मौका है. सेंट्रल रेलवे ने मेडिकल प्रेक्टिशनर वैकेंसी के लिए आवेदन मंगाए हैं. इसके लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है. यह तीन महीने या 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगा. इसके फॉर्म भरने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर, 2020 है.

वैकेंसी डिटेल

कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रेक्टिशनर (सीएमपी)- 18 पद

फिजीशियन- 4 पद

एनेसथेटिस्ट/इन्टेन्सिविस्ट- 4 पद

जीडीएमओ (एमबीबीएस)- 10 पद

ऐसे करें अप्लाई

अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स को पहले सेंट्रल रेलवे डॉक्टर रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत दिए गए पीडीएफ अप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा. डॉक्युमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपीज़ के साथ अप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरकर ऑफिशियल मेल आईडी- cpogazcmp@gmail.com पर मेल कर दें. मेल आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2020 के पहले हो जाना चाहिए.

सैलरी डिटेल

सीएमपी जीडीएमओ डॉक्टर- 75,000

स्पेशलिस्ट डॉक्टर- 95,000

शैक्षणिक योग्यता

स्पेशलिस्ट डॉक्टर के लिए मेडिकल में डिग्री होनी चाहिए. यानी कि कैंडीडेट का एमबीबीएस होना जरूरी है. या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद तीन साल के क्लिनिकल वर्क का एक्सपीरिएंस होना चाहिए.

महत्त्वपूर्ण तिथियां

आवेदन के लिए अंतिम तारीख 30 नवंबर 2020 है.

Related Articles

Back to top button