inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर, पैसो के लिए ब्लैकमेल करता था प्रेमी

भिलाई – युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। 15 अगस्त के दिन युवक ने युवती का अश्लील वीडियो एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। लड़की के घर वालों को जब यह बात पता चली तो मामला थाने पहुंचा और अब युवक के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है। लड़के के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक भिलाई तीन का रहने वाला है। साल 2017 में वह गांव अपनी नानी के घर गया था। पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद युवक ने प्यार का इजहार किया।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

युवती के भाई ने देख लिया वीडियो

फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं। कुछ दिन युवक ने वीडियो कॉल पर युवती का नहाते हुए वीडियो फोन पर सेव कर लिया। इसके बाद वो रुपयों की मांग करने लगा, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। महज 1 हजार रुपए युवती से पहली बार मांगे। युवती ने अपनी पॉकेट मनी से रुपए जमाकर युवक को दिए। बार-बार आरोपी रुपए की मांग करता, कभी 500 तो कभी 1 हजार रुपए वो युवती से लेता रहा। युवती ने कुछ महीने पहले रुपए देने से इंकार करते हुए युवक से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के गांव के एक वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में युवती की बुआ का बेटा भी था। वीडियो देखने के बाद उसने घर पर सूचना दी। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – भारी बारिश के चलते मिट्टी का मकान गिरा, हादसे में पति- पत्नी की दबकर मौत

Related Articles

Back to top button