रायगढ़ – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना हुई है। रायगढ़ जिले के सांरगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत हरदी के 6 ग्रामीणों की आकाशीय कहर की चपेट में आने की खबर है आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में 3 ग्रामीणों की मौत हो गई है। शेष 3 बुरी तरह से घायल हैं।इस घटना के विषय मे मिली जानकारी यह है कि सुबह ग्राम हरदी में कृषि कार्य करने गए 6 ग्रामीणों पर अचानक आकाशीय बिजली आ गिरी। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना के हरदी गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि सभी लोग पैदल जरूरी काम से जा रहे थे। इस दौरान अचानक आसमान में जोरदार बिजली कड़की। वहीं बिजली की चपेट में आने से लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर ही तीन की मौत हो गई। खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।फिलहाल अभी तक मृतकों का नाम सामने नहीं आया है। बता दें कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। वहीं आज आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया।




