नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और इस संबंध में खुद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री ने लिखा कि ”आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।”
बता दें कि इससे पहले 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शाह को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना के लक्षण दिखने के बाद गृह मंत्री ने टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आज अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
READ ALSO,,गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी




