नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज रांची एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को धोनी रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां वो पीली टीशर्ट पहने दिखे. साथ ही उन्होंने मास्क लगाया हुआ था. बता दें गुरुवार को धोनी की कोरोना रिपोर्ट आई थी, जिसमें वो नेगेटिव पाए गए थे.
चेन्नई रवाना होने से पहले धोनी ही नहीं सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य था. अब धोनी चेन्नई में रहेंगे और वहां भी दुबई रवाना होने से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा.
आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई ने सख्त नियम बनाए हैं. नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी को यूएई रवाना होने से पहले दो कोरोना टेस्ट कराने हैं. दोनों टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 में खेलने की इजाजत होगी.
READ ALSO,,ब्रेकिंग – चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ने रांची से रवाना हुए एमएस धोनी




